सितारगंज पुलिस का कमाल, 2 साल पुराने मोबाइल भी बरामद कर मालिकों को लौटाए

सितारगंज पुलिस का बड़ा कमाल, 2 साल पहले गुम हुए मोबाइल भी बरामद; मालिकों को लौटाए

 

 

 

सितारगंज। स्थानीय पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी करते हुए करीब 12 मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। लंबे समय बाद मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सितारगंज कोतवाली पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा फैसला, खनन वाहन स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को मिली रफ्तार!

पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन में कई ऐसे फोन भी शामिल हैं, जो करीब 6 महीने, एक साल और यहां तक कि दो साल पहले चोरी या गुम हो गए थे। मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब पुलिस ने उनका फोन वापस किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 

 

 

 

मोबाइल लेने पहुंचे क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि इतने लंबे समय बाद उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल पाएंगे। उन्होंने सितारगंज पुलिस की मेहनत और तत्परता की सराहना करते हुए कोतवाली के समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में काल बनी तेज रफ्तार बस! 100 मीटर गहरी खाई में समाई, 8 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए करीब 12 मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सौंपे गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, स्कूल बसों से लेकर यात्री वाहनों तक सघन चेकिंग अभियान

 

 

 

 

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों से लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलना सराहनीय पहल है।