राखी से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, रामनगर में डेयरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी।

राखी से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, रामनगर में डेयरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और अमानकीकृत खाद्य पदार्थों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभागीय टीम ने रामनगर के ढिकुली, लखनपुर चुंगी, मेन मार्केट और तहसील लाइन क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाले करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों की जांच की गई। टीम ने दूध, दही, पनीर, घी सहित अन्य उत्पादों की गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानकों और लेबलिंग की बारीकी से जांच की। इस दौरान कुल 6 खाद्य नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कच्ची शराब का काला कारोबार बेखौफ! आबकारी विभाग की नाक के नीचे कैसे दौड़ रही शराब की खेप? क्या कुंभकर्णी नींद सो रहा महकमा?

लिए गए नमूनों में 2 पनीर, 1 दूध, 1 देशी घी, 1 दही और 1 स्वीट कन्डेन्स्ड मिल्क शामिल हैं। विभाग के मुताबिक प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद जांच के परिणामों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पशु क्रूरता का मामला: दो पिकअप वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरे मिले 11 मवेशी, दो चालक गिरफ्तार

वहीं, टीम ने 7 अगस्त 2026 को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुपालन की भी जांच की। इसके तहत ऐसे अमानकीकृत डेयरी एनालॉग या गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर रोक है, जो वास्तविक दुग्ध उत्पाद होने का भ्रम पैदा करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के ग्राम रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा*

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया कि रक्षाबंधन के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से निर्धारित मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की है।