कूड़े के खिलाफ नैनीताल प्रशासन का अभियान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान।

कूड़े के खिलाफ नैनीताल प्रशासन का अभियान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिले के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और पंचायती राज विभाग की ओर से बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *बेटियों की सुरक्षा में एक पल की भी देरी नहीं—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस बनी परिजनों की उम्मीद* *CCTV-सर्विलांस से विशेष टीम ने चोरगलिया से हिमांचल तक की तलाश, बेटियों की सुरक्षित घर वापसी से परिजनों के चेहरों पर लौटी खुशी, जताया आभार*

अभियान के तहत जिले के 48 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर सफाई की गई। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के साथ वन एवं नगरीय क्षेत्रों में भी जनसहयोग से व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून उल्लंघन पर नैनीताल प्रशासन सख्त, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार के नाम

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, नदी तटों और प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाना है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे और ठोस अपशिष्ट को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अभियान में शामिल लोगों ने श्रमदान कर नदी किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में लीसा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 390 कनस्तर लीसा से भरा कैंटर पकड़ा; चालक गिरफ्तार

इस दौरान ग्रामीणों को नदियों और जलस्रोतों में कूड़ा न डालने तथा प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी की।

karki
inder