संघर्ष से सफलता तक: छात्र मोहित साहू को मिली रेसिंग साइकिल, नमिता पाठक और टीम की रही अहम भूमिका

संघर्ष से सफलता तक: छात्र मोहित साहू को मिली रेसिंग साइकिल, नमिता पाठक और टीम की रही अहम भूमिका।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल,  संघर्ष और सपनों की प्रेरक कहानी लिखी गई जब ‘रन टू लीव नैनीताल’ और क्षेत्र के शिक्षक साथियों ने छात्र मोहित साहू की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
मोहित साहू को उनकी सपनों की रेसिंग साइकिल दिलाने के लिए संगठन और शिक्षकों ने मिलकर कुल ₹54,000 की सहायता राशि प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

जानकारी के अनुसार, ‘रन टू लीव नैनीताल’ द्वारा मोहित को Rs. 14,000 की आर्थिक सहायता दी गई, जबकि शिक्षक साथियों ने Rs. 40,000 का सहयोग किया। इस नेक कार्य में नमिता पाठक, परम सिंह और दीपक रावत ने प्रमुख भूमिका निभाई।

अब मोहित साहू के पास वह रेसिंग साइकिल है, जिसके सहारे वह अपने खेल सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।
स्थानीय नागरिकों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से ही प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

karki
inder