उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

*युवाओं को नशा रूपी जहर बेचने वालों की नींद उड़ी – SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की सख्ती का असर* *SOG ने भारी मात्रा में 200 नशीले इंजेक्शन के साथ एक सौदागर को किया गिरफ्तार*

Spread the love

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 200 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “Drug Free Devbhoomi मिशन-2025” के विजन को साकार करने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में रविवार को एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को दबोच लिया। उसके कब्जे से 200 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट - मुख्यमंत्री

गिरफ्तार तस्कर
जुबैर (30 वर्ष) पुत्र मरहूम मौबीन, निवासी उतर उजाला वार्ड नं. 30, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल।

बरामदगी

  • 100 इंजेक्शन RESTIGESIC (Buprenorphine Injection IP 0.3mg/ml)

  • 100 इंजेक्शन Avil (Pheniramine Maleate 10 ml)

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

गिरफ्तारी टीम

  • निरीक्षक हरपाल सिंह, प्रभारी एसओजी

  • उप निरीक्षक मनोज यादव, थाना बनभूलपुरा

  • कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, अरुण राठौड़, संतोष बिष्ट (एसओजी)

  • कांस्टेबल अतहर, थाना बनभूलपुरा

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने पदोन्नत होकर स्थानांतरण पर जा रहे पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई*

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ यह जंग लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले सौदागरों को जड़ से समाप्त करना है। यह कार्रवाई Drug Free Devbhoomi मिशन को साकार करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।