कालाढूंगी उत्तराखंड क्राइम

नैनीताल पुलिस का एक्शन: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार।

Spread the love

नैनीताल पुलिस का एक्शन: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कालाढूंगी, पंचायत चुनाव 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद भर में अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, नगदी एवं धातु की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर में अपहरण, लूट और गुंडागर्दी पर SSP मंजुनाथ टी०सी० की जीरो टॉलरेंस नीति* *👉 गुंडागर्दी का अंजाम सिर्फ जेल, रामनगर में गुंडों की हेकड़ी टूटी 03 गिरफ्तार*

इसी क्रम में थाना कालाढूंगी पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जिसके पास से एक नाजायज रामपुरी चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आयुद्ध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को मुख्यमंत्री धामी का नमन

✅ गिरफ्तार अभियुक्त:

नाम: विशाल आर्या
उम्र: 25 वर्ष
पिता का नाम: कैलाश राम
निवासी: वार्ड नं. 02, काड़ीबैल, निकट पॉलीटेक्निक कॉलेज, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल

🔎 गिरफ्तारी का स्थान:

धापला गेट से 100 मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर – संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।

👮‍♂️ गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी

  • कांस्टेबल किशन नाथ

  • कांस्टेबल गगन भंडारी

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीन फील्ड अकादमी रामनगर की अंडर-16 बालिकाओं ने रचा इतिहास, पौड़ी लोकसभा स्तर पर जीता खिताब।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।