उत्तरकाशी हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत।

उत्तरकाशी हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तरकाशी, 20 जुलाई 2025 
जनपद उत्तरकाशी के धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।

✔️ मृतक की पहचान:

नाम: इंद्रपाल सिंह परमार
पिता का नाम: शेर सिंह परमार
निवासी: ग्राम पैणी भवान, धनारी, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व विभाग के साथ मिलकर शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा वाहन के अनियंत्रित होकर फिसलने के कारण हुआ।

🚨 प्रशासन की अपील:

प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, विशेषकर बरसात के मौसम में जब सड़कों पर फिसलन और दृश्यता में कमी हो सकती है।

karki
inder