उत्तरकाशी उत्तराखंड क्राइम

उत्तरकाशी पुलिस का ‘धरपक्कड़ अभियान’ दो तस्करों को अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार”

Spread the love

उत्तरकाशी पुलिस का ‘धरपक्कड़ अभियान’ दो तस्करों को अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार”

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

SP उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 व मुहिम उदयन के तहत उतरकाशी पुलिस द्वारा जनपद मे अवैध नशे के कारोबार को जड से खत्म करने हेतु चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SO मोरी के नेतृत्व में कल रात्रि में मोरी पुलिस टीम द्वारा गोपनीय जानकारी जुटाते हुये तुंगजाला, नैटवाड़ रोड़ के पास से हरियाणा निवासी 2 तस्करों सत्यवान व धर्मवीर को क्रमशः

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

 

360 व 340 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों के कब्जे से कुल 700 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

 

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों तस्करो के विरूद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश