अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, काठगोदाम पुलिस ने मौके पर दबोचा।

अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, काठगोदाम पुलिस ने मौके पर दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 18 जून 2025 
जनपद नैनीताल में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को अवैध 315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

पुलिस अधीक्षक नगर  प्रकाश चंद्रक्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त व चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कैनाल रोड से पॉलीसीट की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक खाली मैदान के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश*

पुलिस ने तत्काल अभियुक्त सुशील कुमार माथुर, पुत्र रूप किशोर माथुर, निवासी नवाबी रोड, नियर शिव मंदिर, बरसाती रोड, वार्ड नंबर 10 हल्द्वानी, को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना काठगोदाम में FIR संख्या 70/2025 अंतर्गत धारा 3/25 Arms Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
🔹 अपर उप निरीक्षक – बीना दोसाद
🔹 कांस्टेबल – योगेश कुमार
🔹 कांस्टेबल – प्रमोद कुमार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

karki
inder