उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

सेंट जोसेफ एकेडमी की भूमि नहीं होगी वापस, विद्यालय परिसर में होगी पार्किंग व्यवस्था – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

Spread the love

सेंट जोसेफ एकेडमी की भूमि नहीं होगी वापस, विद्यालय परिसर में होगी पार्किंग व्यवस्था – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा एमडीडीए के साथ सचिवालय में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस नहीं ली जाएगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी, ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने PM-RAHAT योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण ¼Renewal½  पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव श्री आर.सी. लोहनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सेवा विधि‘ का विमोचन किया।