उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी में स्किल इंडिया को मिला नया आयाम।

Spread the love

बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी में स्किल इंडिया को मिला नया आयाम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 18 जून 2025
श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित आस्थान आई-सेट संस्थान में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत वायरलेस टेक्नीशियन कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही एक आधुनिक और संसाधनयुक्त लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जन्म से शिक्षा तक बच्चों की होगी डिजिटल निगरानी, मुख्य सचिव के निर्देश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   भूपेंद्र सिंह खाती और ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा रावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा महामंत्री  शलभ मित्तल, भुवन डंगवाल, भावना भट्ट, और पीएनजी पीजी कॉलेज अध्यक्ष श्री नितेश शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें परिश्रम और अनुशासन का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी।

संस्थान की निदेशक श्रीमती कविता अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण 7 फरवरी 2025 से 15 मई 2025 तक चला, जिसमें कुल 450 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को सरकार द्वारा ड्रेस और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

नव-निर्मित लाइब्रेरी की विशेषताओं में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, वाई-फाई सुविधा, शांत अध्ययन क्षेत्र, कोल्ड वॉटर और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट्स जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। यह लाइब्रेरी संस्थान अध्यक्ष श्री नवनीत अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को भेंट के रूप में समर्पित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन

श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष संस्था द्वारा 1000 से अधिक युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया गया और इस वर्ष यह आंकड़ा और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद है।