बागपत क्राइम

प्लेटफार्म पर खड़े प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे दी जान, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Spread the love

प्लेटफार्म पर खड़े प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे दी जान, क्षेत्र में मचा हड़कंप

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

बागपत जिले के अहेड़ा रेलवे स्टेशन पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और छात्रा दोनों प्लेटफार्म पर खड़े थे और हाथ पकड़े हुए अचानक ट्रेन के सामने कूद गए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

 

 

 

ट्रेन की टक्कर लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा ट्रैक के दूसरी ओर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल का खूंखार शिकारी पकड़ में, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

 

 

इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”