“पुलिस-आबकारी की मिलीभगत का आरोप, महिलाओं ने कहा – नहीं खुलने देंगे गांव में शराब की दुकान”

“पुलिस-आबकारी की मिलीभगत का आरोप, महिलाओं ने कहा – नहीं खुलने देंगे गांव में शराब की दुकान”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। पाटकोट गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का धरना रविवार को 41वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि तमाम चेतावनियों और ज्ञापनों के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और लिखित कार्यवाही नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

धरना दे रही महिलाओं ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ठेकेदार के लोग गांव के युवाओं को मोटा लालच देकर शराब की दुकान खोलने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं, और यह सब पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णा होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा गांव में आकर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शराब दुकान न खुलने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई अब उन्हें करनी होगी। ग्रामीण महिलाओं ने इसे सामाजिक माहौल को खराब करने और विरोध करने वालों को डराने की साजिश बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात’ में नशामुक्त भारत का संदेश, सीएम धामी बोले- युवा निभाएं सक्रिय भूमिका।

धरने में शामिल महिलाओं में अंजलि बोस, पूनम रावत, कविता मेहरा, दीपा मेहरा, लीला मेहरा, गुड्डी मेहरा सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। उनका कहना है कि जब तक ठेका निरस्त नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

karki
inder