दिल्ली कूच करेगी रामनगर कांग्रेस, राहुल गांधी के आह्वान पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली कूच करेगी रामनगर कांग्रेस, राहुल गांधी के आह्वान पर जुटेंगे कार्यकर्ता

 

 

 

SIR और वोट के अधिकार के मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बनाई रणनीति

रामनगर। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर रामनगर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिल्ली कूच की रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय किशोर, तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

 

 

 

 

 

रणजीत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का मामला है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा जरूरी है।

रावत ने दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं में बाधा आने से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, सरकारी कामकाज और बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव रामनगर, नैनीताल और कॉर्बेट क्षेत्र के पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित बीमारी से प्रभावित परिवारों से मिले मंत्री कैड़ा, मुआवजे का दिया भरोसा

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर ऊषा जोशी, महिला कांग्रेस मालधन की ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा देवी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, भुवन पाण्डेय, ममता आर्या, एडवोकेट दीप्ति भारद्वाज, लीलाधर जोशी, गिरधारी लाल, भोपाल राम, मोहम्मद इकराम, राजेंद्र बिष्ट, बबलू सैनी, महेंद्र मनराल, सनब्बर अली, धीरज सती, एडवोकेट विक्रम भट्ट, नजाकत अली, पंकज सुयाल, हरदीप सिंह दिप्पा, मुंब्बर हुसैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इकबाल, चांद खान, वीरेंद्र लटवाल, महेश पाण्डेय, कमल नेगी, अपूर्व शाह, मोहम्मद दानिश, कैलाश त्रिपाठी, ललित आर्या, गुरदीप सिंह, मोहम्मद सोएब, महेंद्र सिंह रावत, आफाक हुसैन और गोपाल दत्त नैनवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

karki
inder