शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

दि0- 07/02/25 को वादी मो० अयाज़ पुत्र फसाहत हुसैन निवासी किदवई नगर निकट ख्वाजा मस्जिद थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल ने थाने में तहरीर दी कि खुद के घर से पिता का मोबाईल फोन REALME 12PRO तथा खुद के भाई मो० अजमान का मोबाईल जो कि REDMI 12 का था अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

 

जिस पर थाने में मु0 FIR NO-35/25 U/S 303(2) BNS पंजीकृत कराया गया।
उक्त मामले में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दिनांक 08/02/25 को माल मुल्जिममान की तलाश करते हुए एक अभि0 दिवाकर पुत्र धर्मवीर निवासी जवाहर नगर गोला किनारे, बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र -18 वर्ष को रेलवे स्टेशन की पार्किग बनभुलपुरा से चोरी के 02 अदद मोबाइल फोन 1- Readmi 12 व 2- मोबाइल Realme के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

पुलिस टीम-
1- उ0 नि0 मोनी टम्टा
2- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
3- कानि0 विनोद नाथ

karki
inder