उत्तर प्रदेश क्राइम बहराइच

सुहागरात के दिन एक साथ हो गई दूल्हा-दुल्हन की मौत, दोनों सुबह अपने कमरे में पलंग पर मृत पाए गए।

Spread the love

 उधम सिंह राठौर –  सम्पादक

बहराइच – बहराइच जिले के कैसरगंज थाना इलाके के गोडहिया नंबर चार का यह मामला है। धूमधाम से शादी हुई। देर रात तक नाच गाना चला और खाना खाया। रात को दूल्‍हा-दुल्‍हन अपने कमरे में सोने गए, लेकिन सुबह उठे नहीं। दोनों की एक साथ मौत हो गई। दोनों सुबह अपने कमरे में पलंग पर मृत पाए गए। मामले से डॉक्‍टर और घरवालों समेत सभी हैरान हैं। हालांकि पोस्‍टमार्टम में मौत की वजह हार्टअटैक बताई गई है।

 

 

घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। नवविवाहितों के माता-पिता भी बेटे-बहू के गम में बेसुध हैं। इस मामले से हर कोई हैरान हैं। एक नौजवान विवाहित जोड़ा एक ही रात में एक साथ हार्ट अटैक से कैसे मर सकता है? मृतक दूल्‍हा प्रताप रात को सोने से पहले अपने कमरे से बाहर आया था। उसने मां से कहा था कि मामा को जाने मत देना उन्‍हें रुकने के लिए कहना। इसके बाद प्रताप दोबारा अपने कमरे में सोने चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

शादी की थकान और सुहागरात की पहली सुबह होने की वजह से परिजनों ने बेटा- बहू जल्दी नहीं जगाया। लेकिन काफी देर तक जब दोनों उठे नहीं तो परिजनों ने कमरे की खिड़की पर लगे पर्दे को हटाकर अंदर झांका तो दोनों पति-पत्नी बेसुध से सोते नजर आए। आवाज देकर उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बाद एक खिड़की के सहारे एक छोटी लड़की को कमरे में भेजा गया और अंदर से दरवाजा खुलवाया। घरवालों ने जब नजदीक से देखा तो सुहाग की सेज दूल्‍हा दुल्‍हन औंधे मुंह बेसूध मरे पड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नवविवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, मायके और ससुराल पक्ष में शोक।

 

 

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक प्रताप के उस कमरे में कहीं वेंटीलेशन नहीं था। न कहीं से हवा के आने जाने का रास्‍ता। वहां एक छोटी खिड़की के अलावा कुछ नहीं था। उस खिड़की को भी पर्दे से ढककर पैक कर दिया गया था। घर में बिजली भी नहीं है। कहा जा रहा है कि शादी के कुछ ही दिन पहले कमरे की पुताई की गई थी। जिसकी तेज केमिकल वाली गंध अभी भी आ रही थी। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और नए पेंट की गंध से वहां रुकना भी मुश्‍किल था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी वजह से दम घुटने से दोनों की मौत हुई होगी। हालांकि डॉक्‍टरों के पोस्‍टमार्टम में हार्ट अटैक मौत की वजह बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धमकियों से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

 

 

 

बहराइच जिले के कैसरगंज थाना इलाके के गोडहिया नंबर चार का यह मामला है। इस गांव में 1 जून की सुबह नवविवाहित प्रताप और पुष्पा अपने बेड पर मृत मिले थे। 22 वर्षीय प्रताप यादव की 30 मई 2023 को क्षेत्र के मंगल मेला गांव में शादी हुई थी। देर रात तक घर में जश्न के बाद दूसरे दिन बेड पर दोनों की लाश मिली।