उत्तर प्रदेश क्राइम बरेली

प्रेमी ने की प्रेमिका उषा देवी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Spread the love

प्रेमी ने की प्रेमिका उषा देवी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

बरेली के सीबी गंज में उषा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या उसी के प्रेमी ढाकन लाल ने की थी। ढाकन लाल एक मंदिर का पुजारी है और पिछले 18 साल से उषा देवी के साथ रिलेशन में था। मंदिर से जो भी चढ़ावा आता था, वह उसे उषा के साथ आधा-आधा बांटता था। लेकिन अब वह इस रिश्ते से पीछा छुड़ाना चाहता था।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में  सड़क हादसा: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अलकनंदा में समाई, कई लापता, रेस्क्यू  अभियान जारी।

 

ढाकन लाल का षड्यंत्र

गांव में उषा देवी और ढाकन लाल के संबंध के बारे में चर्चा होने लगी थी। ढाकन लाल उषा देवी का भरण पोषण करता था, जिससे उसके घरवाले नाराज थे। इस कारण ढाकन लाल ने उषा देवी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। उसने 19 जुलाई को शाम 7 से 9 बजे के बीच उषा देवी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मंदिर के पास फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क नहीं स्टंट ग्राउंड, नैनीताल पुलिस ने दिखाई कानून की ताकत

 

शव को ठिकाने लगाने में असफल

उषा देवी के शव को छुपाने के लिए ढाकन लाल ने गड्ढा भी खोद लिया था। लेकिन रात के समय लोगों के आने-जाने की वजह से वह शव को दफना नहीं पाया। 20 जुलाई को सुबह फिर से उसने शव को दफनाने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी असफल रहा। मंदिर पर आने वाले लोगों ने सुबह करीब 11 बजे शव को देखा और हड़कंप मच गया। ढाकन लाल ने ही शव मिलने की सूचना उषा देवी के बेटा-बेटी को दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले में बही कार, बच्चे समेत चार की मौत — हल्द्वानी में बारिश बनी कहर तीन गंभीर घायल, प्रशासन जुटा जांच में