उत्तर प्रदेश क्राइम प्रयागराज

कलयुगी मां ने अपनी 5 वर्षीय बच्ची की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंका पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया गांव में लापता पांच वर्षीय बच्ची सौम्या का शव कुंए से मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मां ने ही बच्ची की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी थी। उसने मामले को हादसे का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तफ्तीश के चलते उसकी पोल खुल गई। पुलिस कस्टडी में महिला को अपने किए का कोई पछवाता नहीं रहा।

मवैया गांव में संजय यादव की पुत्री सौम्या यादव (4) शुक्रवार देर रात करीब दो बजे घर से कहीं गायब हो गई थी। रात में ही जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन के साथ पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह मासूम का शव घर के बाहर कुएं में तैरता हुआ मिला। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला।  पति ने शक के आधार पर पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने दो दिन पहले बच्ची की मां ममता को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। रविवार को पुलिस ने घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संजय यादव को बताया कि उसकी बच्ची सौम्या की हत्या उसकी मां ममता ने ही की है। संजय यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ममता घर में सलवार, समीज, जींस और टीशर्ट पहनकर घूमती थी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 10 व्यक्तियों को सट्टा खेलते हुए किया गिरफ्तार।

 

 

उसका चाल-चलन भी सही नहीं था। टोका टाकी करने पर आए दिन उसकी पत्नी के साथ विवाद होता था। ममता कई बार उसको छोड़कर जाने की बात कहती थी लेकन सौम्या के कारण वह पति से संबंध खत्म नहीं कर पा रही थी। इसके कारण वह काफी दिनों से डिप्रेशन में रहती थी। संबंध खत्म कर दूसरी शादी करने के लिए उसने बच्ची को रास्ते से हटाया है।