उत्तर प्रदेश क्राइम गाजियाबाद

होली के त्योहार पर रंग खेलकर नहाने गए पति-पत्नी हुई मौत,परिवार में दौड़ी शोक की लहर।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक घर के लिए होली त्योहार मौत के मातम में बदल गया। यहां एक दंपती की नहाते वक्त दम घुटने मौत की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, होली के दिन यानी बुधवार को मुरादनगर की अग्रसेन मार्केट स्थित मकान में नहाते समय अचानक गैस बन जाने के कारण पति-पत्नी दोनों बेहोश हो गए। उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

होली के त्योहार पर परिवार में हुई मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जिससे खुशियों का पर्व होली गम में बदल गया। शहर की अग्रसेन मार्केट स्थित कॉलोनी में दीपक गोयल परिवार सहित रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी वेबसाइटो से रहे सतर्क: नैनीताल पुलिस की चेतावनी।

 

होली का त्योहार मना कर वह बाथरूम में नहाने चले गए थे। इसी दौरान ज्यादा गैस बनने के कारण दीपक गोयल और उनकी पत्नी बेहोश हो गईं। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन दोनों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशा मुक्ति अभियान – छात्रों को किया जागरूक