उत्तराखंड क्राइम रामनगर

52वें दिन भी जारी रहा महिलाओं का धरना, पाटकोट रोड शराब दुकान पर लिखित आदेश का इंतजार।

Spread the love

52वें दिन भी जारी रहा महिलाओं का धरना, पाटकोट रोड शराब दुकान पर लिखित आदेश का इंतजार

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
पाटकोट रोड पर स्थित शराब की दुकान को हटाने की माँग को लेकर स्थानीय महिलाओं का विरोध लगातार 52वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन स्थानों पर जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है, वहां शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा और उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

हालांकि, विरोध प्रदर्शन को आज आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निरस्त की गई दुकानों की कोई सूची सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे लोगों में असमंजस और आक्रोश बना हुआ है। महिलाओं का कहना है कि जब तक पाटकोट रोड की शराब की दुकान का नाम निरस्त की गई दुकानों की सूची में स्पष्ट रूप से नहीं आ जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  JEE Advanced 2026 को लेकर हल्द्वानी पुलिस अलर्ट, SP मनोज कत्याल ने ली सुरक्षा ब्रीफिंग

धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर प्रशासन से शीघ्र और पारदर्शी कार्यवाही की माँग की। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन केवल एक दुकान के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और भावी पीढ़ी को शराब के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए है।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा के स्कूल पहुँचे CM धामी, बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द लिखित आदेश जारी करें ताकि आंदोलन समाप्त किया जा सके और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो।