उत्तराखंड क्राइम टिहरी गढ़वाल

टिहरी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

टिहरी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

पानीपत के नशा तस्कर टिहरी में गिरफ्तार पुलिस से बचने के लिए बाइक का इस्तेमाल करीब दो किलो चरस हुई बरामद खुश होकर कप्तान ने टीम को दिया इनाम। टिहरी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने करीब 2 किलो चरस बरामद की है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। बता दे कि आज टिहरी पुलिस मुख्यालय में एसएसपी नवनीत भुल्लर ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान नवनीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने पानीपत हरियाणा के रहने वाले नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग

 

 

 

जिनकी पहचान गौरव गर्ग और सिकंदर के रूप में हुई है। आरोपी उत्तरकाशी से बाइक पर चरस लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पानीपत और दिल्ली में भी पहले मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP टीसी का बड़ा एक्शन: नैनीताल में हाई अलर्ट, 136 लोगों पर पाबंदगी

 

 

आरोपियों के अपराधी के इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है। फिलहाल थत्यूड़ थाना पुलिस टीम की हौसला अफजाई को ढाई हजार का इनाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर—सीएम धामी ने ‘मेरी योजना’ पोर्टल लॉन्च किया”

 

 

एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में पुलिस ने 71 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 22 किलो चरस 116 ग्राम स्मैक और 39 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ है।