SSP NAINITAL के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने धर दबोची दिल्ली के बंटी-बबली की जोड़ी अगली चोरी की फिराक में” थे 

SSP NAINITAL के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने धर दबोची दिल्ली के बंटी-बबली की जोड़ी अगली चोरी की फिराक में” थे 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

होंडा सिटी कार से आकर करते थे हल्द्वानी में चोरी

भीड-भाड़ का फायदा उठाकर कपड़े बदलकर, रहते थे दूसरी चोरी की फिराक में

वादिनी इन्द्रा निवासी- चॉदनी चौक बल्यूटिया, आनन्दपुर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि कालूसिद्व मन्दिर के सामने वाली रोड में कपड़े के ठेले के पास अज्ञात द्वारा उसके पर्स जिसमें 01 जोडी सोने के झुमके, 01 चॉदी की पायल व 7000रू नगद चोरी कर लिया है, शिकायत के आधार पर धारा- 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्याम सिंह बोरा के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

मामले में  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना में संलिप्त की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश पर श्री प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री उमेश मलिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आस-पास पूछताछ, सीसीटीवी खॅगालने एवं अन्य कार्यवाही के उपरान्त आज दिनॉक- 16.04.2024 को पुलिस टीम द्वारा महिला के पर्स से सामान चोरी करने में संलिप्त पति-पत्नी को टॉडा जंगल के पास पुनः घटना कारित करने आते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण एवं नगदी बरामद की गयी तथा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

 

 

चोरी करने का तरीका- मॉ-बेटा एवं पत्नी अपनी होन्डा सिटी कार से आकर वाहन को बरेली रोड पर खड़ी कर सास-बहु कालू सिद्व मन्दिर के पास बाजार में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के बाद ई-रिक्शा से अपने वाहन में जाकर कपड़े बदलकर फिर चोरी करने की फिराक में रहते थे। उक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध मुरादाबाद में चोरी के कई अभियोग दर्ज है। जिनके बारे में जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

 

गिरफ्तारी-
1- वसीम उम्र- 30 वर्ष पुत्र बजीर अहमद निवासी- मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद
हाल- काला महल जामा मस्जिद दिल्ली
2- आसिया उम्र- 25 वर्ष पत्नी वसीम निवासी- उपरोक्त

बरामदगी-
01 जोड़ी कान के सोने के टॉप्स, 01 सोने की पायल, 5000 रूपया नगद
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
2- उ0नि0 श्याम सिंह बोरा
3- हे0का0 इसरार एसओजी
3- का0 सन्तोष सिंह चौकी मंगल पड़ाव
4- का0 चन्दन सिंह एसओजी
5- का0 भूपाल सिंह
6- म0का0 राधा रानी

karki
inder