सचिवालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

सचिवालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

गांधी-शास्त्री जयंती पर सचिवालय में श्रद्धांजलि, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया नमन

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के सख्त निर्देश: NPA वसूली तेज करें, हर विकासखंड में लगेंगे दो वित्तीय समावेशन मेले

इस अवसर पर सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों ने भी दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का समवेत गायन प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में शिकायतों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव श्री नितेश कुमार झा, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदंडे एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव 2027: नकदी, शराब और डिजिटल लेनदेन पर निगरानी, व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की होगी पहचान

कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का स्मरण किया गया।

karki
inder