महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रेवलर जबलपुर में हादसे का शिकार, 7 की मौत

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रेवलर जबलपुर में हादसे का शिकार, 7 की मौत

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

 मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-30 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  फाटो रेंज में घायल नर बाघ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, ट्रेवलर में सवार लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। जबलपुर के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेवलर चकनाचूर हो गया और कुछ यात्री उसमें फंस गए।

प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और दो घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, एक व्यक्ति अभी भी वाहन में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

परिजनों को दी गई सूचना

कलेक्टर ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गंभीर रूप से घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णा होटल में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

karki
inder