टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड क्राइम

कुंजापुरी रोड पर भीषण दुर्घटना: बस खाई में समाई, 5 की मौत, रेस्क्यू जारी

Spread the love

कुंजापुरी रोड पर भीषण दुर्घटना: बस खाई में समाई, 5 की मौत, रेस्क्यू जारी

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर के पास एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें गुजरात से आए श्रद्धालुओं की बस मां कुंजापुरी मंदिर दर्शन के दौरान अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बस में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेलपड़ाव में Vow Resort की मनमानी से फूटा गुस्सा! नाले में सीवर छोड़ गांव को बना रहा “जहरीला ज़ोन”, रात 2 बजे तक DJ से दहला इलाका

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु UK07PA1769 नंबर की बस में सवार होकर कुंजापुरी मंदिर दर्शन को जा रहे थे। हिंडोलाखाल के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस गहरी खाई में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨 💥 35 लाख के सोने के आभूषण बरामद, 3 सनसनीखेज चोरी की घटनाओं का खुलासा

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और एंबुलेंस टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई की गहराई और दुर्गम स्थल होने के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष व एक महिला शामिल है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि चार अन्य को श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक 17 यात्री सामान्य अवस्था में हैं

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी जोड़े के फरार होने पर भड़का विवाद, युवक के परिवार पर हमला