जंगल में बाघ ने युवक को घसीटा, मौके पर ही मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

जंगल में बाघ ने युवक को घसीटा, मौके पर ही मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र जबर सिंह, निवासी सक्कनपुर पिरूमदारा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

घटना के समय विनोद कुमार अपने गांव के साथियों के साथ लकड़ी लेने जंगल गया था। बताया जा रहा है कि गांव में पारिवारिक शादी थी और लकड़ी लेने के लिए सभी जंगल गए थे। अचानक सक्कनपुर के कामदेवपुर गांव के पास जंगल के किनारे बाघ ने विनोद पर हमला कर उसे करीब 100 मीटर तक जंगल के अंदर घसीट लिया। लोगों की चिल्लाहट पर बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक विनोद की मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी डर और गुस्सा व्याप्त है। ग्रामीण सुरक्षा इंतजामों की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल में सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, प्रशासन जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर सुरक्षा के बेहतर उपाय करने का भरोसा दे रहा है।

karki
inder