राज्यपाल ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश।

राज्यपाल ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 26 मई 2025 – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने सोमवार को राजभवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

बैठकों की शुरुआत कुमाऊं मंडल आयुक्त श्री दीपक रावत के साथ हुई, जिसमें राज्यपाल ने मंडल से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल में पर्यटकों का अत्यधिक दबाव देखने को मिल रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही है। उन्होंने ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

राज्यपाल ने यह भी कहा कि नैनीताल के अतिरिक्त वैकल्पिक पर्यटन स्थलों का विकास किया जाना चाहिए, ताकि पर्यटक दबाव को संतुलित किया जा सके और क्षेत्र में समग्र पर्यटन विकास सुनिश्चित हो।

इसके बाद, उन्होंने आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी वंदना और एसएसपी पी.एन. मीणा के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों की सुविधा, स्थानीय नागरिकों की सहूलियत और क्षेत्रीय विकास के लिए सभी योजनाओं को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।

karki
inder