उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

माहिर खान और शाहिद वाहिद खान की टीम ने उत्तराखंड में किया सूफी एल्बम की शूटिंग, जल्द होगा रिलीज

Spread the love

माहिर खान और शाहिद वाहिद खान की टीम ने उत्तराखंड में किया सूफी एल्बम की शूटिंग, जल्द होगा रिलीज

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर, उत्तराखंड: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर माहिर खान अपनी पूरी टीम के साथ सूफी एल्बम की शूटिंग के लिए रामनगर पहुंचे। इस एल्बम की शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न खूबसूरत स्थानों जैसे रामनगर, कोटाबाग, ढिकुली और नैनीताल में की गई। इस गाने में प्रसिद्ध सिंगर हर्षदीप कौर ने प्लेबैक किया है, और मुख्य भूमिका में सम्यक कुमार और सिमर खनेजा नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

 

एल्बम के निर्देशक सूर्यांश सैनी हैं, जबकि माहिर खान ने इस एल्बम के बारे में बताया कि देवभूमि उत्तराखंड की सुंदर वादियों, पहाड़ों, नदियों और जंगलों को फिल्माने के लिए यह स्थान बेहद उपयुक्त था। शूटिंग की प्रक्रिया तीन से चार दिन में पूरी की गई, और इस एल्बम का लॉन्च एक से डेढ़ महीने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 ध्वनि प्रदूषण पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत जिलेभर में एक्शन* 🚨*SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा अभियान, सभी धार्मिक स्थलों सार्वजनिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर एमप्लीफायर, भारी मात्रा में सीज की कार्यवाही*

 

 

 

माहिर खान ने यह भी बताया कि इस एल्बम का आयोजन रामनगर में भी किया जाएगा, ताकि स्थानीय दर्शकों को इस बेहतरीन संगीत वीडियो का अनुभव मिल सके। इस एल्बम के जरिए देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया भर में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना