SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की बड़ी कार्यवाही* *फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला उजागर, हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर जारी किया गया था प्रमाण पत्र, FIR दर्ज*

*माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के निर्देश पर जनपद में लगातार सत्यापन अभियान जारी, संदिग्धों पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की बड़ी कार्यवाही*

*फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र घोटाला उजागर, हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर जारी किया गया था प्रमाण पत्र, FIR दर्ज*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर गहनता से कार्यवाही* करते हुए थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़े *फर्जीवाड़े का खुलासा* किया है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, *बनभूलपुरा कब्रिस्तान कमेटी* के कुछ पदाधिकारियों द्वारा *मोटी रकम लेकर जीवित व्यक्तियों और अन्य राज्यों में मृत व्यक्तियों के नाम पर झूठी एवं कूट रचित रसीदें तैयार* कर हल्द्वानी नगर निगम से *फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी* कराए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कसी पुलिसिंग की कमान* *डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, यातायात व जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी* *बेहतर काम पर 48 कर्मियों को सम्मान, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को फटकार*

*जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला* सामने आया जिसमें *एक हत्या का आरोपी जिसे माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा* दी जा चुकी है और जो *वर्तमान में जमानत* पर है को *मृत दिखाकर उसके नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी* किया गया।

*यह प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति* का था। *मामले के संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त संदिग्ध प्रकरणों की गहन जांच* के निर्देश दिए गए। *जांच में आरोपों की पुष्टि* होने पर नगर निगम हल्द्वानी को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

उक्त मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु, श्री मनोज कांडपाल द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर *कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी इकबाल अंसारी, उनके पुत्र तनवीर अहमद एवं अन्य के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर पंजीकृत* की गई है।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

👉 *प्रेस बाईट*

*माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के निर्देशानुसार* जनपद नैनीताल में *बृहद सत्यापन अभियान लगातार* चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के *फर्जीवाड़ों जैसे—फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं फर्जी रजिस्ट्री आदि के मामलों का संज्ञान* में आ रहे हैं।

इन मामलों में पुलिस द्वारा *गंभीरता से गहन जांच* की जा रही है। *एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ* कर दी गई है, जबकि अन्य मामलों की *जांच प्रचलित* है। जल्द ही अन्य मामलों में भी अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लैपटॉप और 6 हजार की नकदी बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

*आमजन से अपील* है कि किसी भी प्रकार का संदेह होने पर संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे किसी भी *फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं* किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*”हम सभी की सुरक्षा और सत्यता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।”*

*प्रहलाद नारायण मीणा*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल*

karki
inder