SSP नैनीताल ने शांतिपूर्ण मतगणना हेतु सुरक्षा बलों को किया ब्रीफ

SSP नैनीताल ने शांतिपूर्ण मतगणना हेतु सुरक्षा बलों को किया ब्रीफ

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

SSP NAINITAL ने शांतिपूर्ण मतगणना हेतु ड्यूटी में लगे सुरक्षा बलों को किया ब्रीफ, मतगणना हेतु विशेष सतर्कता बरतने और मतगणना सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए निर्देश

आज दिनांक 03.06.2024 को  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 मतगणना ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा बलों की खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी में ब्रीफिंग ली गई। मतगणना हेतु विशेष सतर्कता बरतने और मतगणना सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक निम्न दिशा निर्देश से अवगत कराया गया।

 

 

■ मतगणना में नियुक्त पुलिस बल को निष्पक्ष रूप से ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु ब्रीफ किया गया।
■ मतगणना स्थल पर प्रवेश द्वार पर चैकिंग/फ्रिस्किंग अवश्य की जाय, केवल वैध पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाय। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

■ मतगणना दिवस के दिन सुव्यवस्थित यातायात हेतु अधि0/कर्म0 को रूट डाइवर्जन प्लान से भली–भांति अवगत कराया गया एवम पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

■ मतगणना स्थल में लगे सुरक्षा डिप्लॉयमेंट चार्ट तथा व्यवस्थाओं से भी रूबरू कराया गया।

■ बताया कि मतगणना हाल में किसी भी कर्मी या व्यक्ति का मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित किया गया है।

■ मतगणना केंद्र के अंदर ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा बल अपना मोबाइल फोन मोबाइल जमा करने हेतु अलग से बनाए गए स्टोर रूम में रख कर जाएंगे।

■ मीडिया कर्मियों के लिए अलग से मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। जिससे समय पर अपडेट ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

■ सभी के लिए भोजन व्यवस्था की गई है तथा उनके ड्यूटी प्वाइंट पर ही फूड पैकेट उपलब्ध करा दिए जायेंगे।
अतः सभी निश्चिंत होकर मनोयोग से अपनी ड्यूटी करें।

■ मतगणना केंद्र के भीतर पोलिंग एजेंटों के लिए फोटो युक्त पास जारी किए गए है।
किसी भी एजेंट को अधिकृत पास के बिना अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा।

■ मतगणना कक्ष में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक पोलिंग एजेन्ट का पुनः भौतिक रूप से चैकिंग करायेगें जिससे कोई भी आपत्तिजनक वस्तु ज्वलनशील / नशीला पदार्थ बीड़ी, सिगरेट, मार्चिस एंव मोबाइल फोन , अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतगणना कक्ष में नहीं ले जा सके।

■ प्रेस के पासधारक प्रतिनिधि मीडिया सेन्टर में ही सीमित रहेगें। इनको जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ही मतगणना कक्षों में जाने की अनुमति दी जा सकती है, किन्तु मीडिया के लोग मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

■ मतगणना ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों तथा प्रशासनिक स्टाफ के लिए अतिरिक्त मेडिकल टीम लगाई गई है, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में
चिकित्सा मुहैया करवाई जा सके।

■ विशेष रूप से मतगणना समाप्ति पर पुलिस बल अनुशासित रूप से आवागमन करेंगे।

ब्रीफिंग के दौरान श्री फिंचा राम चौहान उपनिर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी नैनीताल, श्री प्रकाश चंद एसपी सिटी, श्री हरबंस एसपी क्राइम/ट्रैफिक, श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीओ रामनगर, श्री हेम चंद्र पंत चुनाव सैल प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारी तथा ड्यूटी में लगे सभी अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

karki
inder