मालसी डियर पार्क के पास खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

मालसी डियर पार्क के पास खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

जनपद देहरादून, मालसी डियर पार्क के पास खाई में गिरे एक व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।

दिनांक 24 जुलाई 2024 की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे द्वारा सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

 

 

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 50 मीटर खाई में उतरकर उक्त घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाकर स्ट्रैचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला व एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

 

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक फ़ोन पर बात कर रहा था व अचानक पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

 

घायल युवक का नाम :– आशीष गुसाईं पुत्र श्री धन सिंह गुसाईं, उम्र 35 वर्ष निवासी :– कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल

karki
inder