“रिलायंस ज्वैलरी लूट: दून पुलिस की टीमें देशभर में फरार अभियुक्तों का पीछा, गुजरात में शशांक गैंग के एक सदस्य  को किया गिरफ्तार 

“रिलायंस ज्वैलरी लूट: दून पुलिस की टीमें देशभर में फरार अभियुक्तों का पीछा, गुजरात में शशांक गैंग के एक सदस्य  को किया गिरफ्तार

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दबिशें देते हुए जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि शशांक गैंग के सदस्य गुजरात के मेहसाणा में डकैती की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

 

 

उक्त इनपुट को गुजरात पुलिस के साथ साझा करते हुए दून पुलिस की टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से गुजरात में डेरा डालते हुए आरोपियों के संबंध में जानकारी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

 

देहरादून पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात के मेहसाणा थाना क्षेत्र से शशांक गैंग के एक सदस्य विकास कुमार को ज्वेलर्स शोरूम की रैकी करते हुए अवैध अस्लहे के साथ गिरफ्तार किया।

 

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शशांक द्वारा मेहसाणा में ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए अभियुक्त पिछले कुछ दिनों से मेहसाणा में रुककर उक्त शोरूम की रैकी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:

 

विकास कुमार पुत्र मनोज भगत निवासी यू- 24 रेजिडेंसी, सूरत गंगानगर समिति मूल निवासी मधुरापार गांव वार्ड नंबर 10 तहसील साहिबगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार

karki
inder