उत्तराखंड रामनगर सियासत

रामनगर: करन मेहरा बोले, ‘डबल इंजन सरकार ने देवभूमि को किया बदनाम’

Spread the love

रामनगर: करन मेहरा बोले, ‘डबल इंजन सरकार ने देवभूमि को किया बदनाम

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार को असफल सरकार के स्मारक की उपाधि देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जनता से निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने का आह्वान किया। स्थानीय कांग्रेस समर्थित पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी भुवन चंद्र पाण्डे के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा नेता के पुत्र द्वारा किए गए अंकिता भण्डारी हत्याकांड ने भाजपा के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे खोखले नारे की पोल खोल दी है। डबल इंजन की सरकार ने पवित्र देवभूमि को बलात्कार भूमि बनाकर रख दिया है। छोटे पदों को समाप्त करके गरीब बच्चों को आउटसोर्सिंग एजेंसियों और ठेकेदारों के चंगुल में फंसा दिया है। सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं को लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मोदी सरकार 25 रुपए का राशन देने के लिए सौ रुपए के थैले पर मोदी का फोटो लगाकर लोगों के आत्मसम्मान के साथ मजाक कर रही है। बुलडोजर सरकार पर बरसते हुए मेहरा ने कहा कि कांग्रेस विध्वंस की राजनीति का विरोध करती है। जब भी कांग्रेस को ताकत मिली तब कभी किसी का घर नहीं टूटा। यदि पालिका चुनाव में भी कांग्रेस विजयी रही तो भविष्य में किसी का भी घर नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्होंने रामनगर को सांप्रदायिक शक्तियों से बचाने के लिए स्थानीय कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भुवन पाण्डे को सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला गुलदस्ता बताते हुए कहा कि नगर के स्वर्णिम विकास के लिए उन्हें विजयी बनाना आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने ली शपथ, शहर के विकास का किया संकल्प

 

 

पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भाजपा सरकार की विध्वंसकारी नीतियों से सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में हजारों घरों को तोड़कर जनता को बेघर करने वाली भाजपा सरकार ने रामनगर में घरों को तोड़ने के लिए साठ बुलडोजर किराए पर लिए थे। लेकिन उनके द्वारा अधिकारियों को उनके कृत्यों के लिए अदालत में घसीटने तथा जेल भिजवाने की चेतावनी से सैंकड़ों घरों को बचाया गया। आज भाजपा नगर की कौमी एकता के समाज को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने के लिए एक ओर कटेंगे बांटेंगे की राजनीति करने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ भाजपा से हाथ मिलाकर हमें हरवाने की कोशिश हो रही हैं। ऐसी दोनों ताकतों को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देना होगा। पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी भुवन चंद्र पाण्डे ने नगर के विकास के लिए अपना विजन रखते हुए नगर में नजूल भूमि की समस्या का समाधान करने, कम आय वर्ग को आसान किश्तों पर लोन की व्यवस्था के साथ वेंडिंग जोन, मुहल्ला अस्पताल, एंबुलेंस, राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महिलाओं के लिए स्तरीय पिंक लाइब्रेरी का निर्माण करने, पालिका क्षेत्र में नए शामिल हुए क्षेत्र में लागू गैरकानूनी कृषि भूमि पर टैक्स पर रोक लगाने, नशामुक्त शहर बनाने, नगर पालिका से जुड़ी नागरिकों की कोई भी शिकायत 24 घण्टे में समाधान करने का वायदा किया। गिरीश मठपाल के संचालन में आयोजित सभा को पूर्व सांसद महेंद्रपाल सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरित पहलः 2.77 हेक्टेयर जमीन पर खिलेगा खेल वन