उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर, 13 दिसम्बर, 2023:-** तराई क्षेत्र रामनगर की धरा पर मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का दिव्य रूप में आगमन होने जा रहा है

Spread the love

रामनगर, 13 दिसम्बर, 2023:-** तराई क्षेत्र रामनगर की धरा पर मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का दिव्य रूप में आगमन होने जा रहा है

रोशनी  पांडे  प्रधान संपादक

*पर्वतीय क्षेत्र रामनगर में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन*
*विश्वबन्धुत्व का प्रेषित होगा दिव्य संदेश

 

     *रामनगर, 13 दिसम्बर, 2023:-** तराई क्षेत्र रामनगर की धरा पर मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का दिव्य रूप में आगमन होने जा रहा है जिसका आयोजन  दिनांक 16 दिसम्बर, 2023, दिन शनिवार, दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रेलवे ग्राउंड रामनगर में किया जायेगा। इस पावन संत समागम में रामनगर क्षेत्र के अतिरिक्त निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से भी  हजारों  हजारों की संख्या में निरंकारी श्रद्धालु एवं भक्तगण सम्मिलित होकर सतगुरु के दिव्य दर्शन और पावन प्रवचनों से स्वयं को कृतार्थ करते हुए सत्संग का भरपूर आनंद प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, संयुक्त चेकिंग में 22 वाहन चालकों पर चला कानून का डंडा

 

 

स्थानीय  ज़ोनल  इंचार्ज  श्री  पी. एस. चौधरी जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इन पावन संत समागमों का लक्ष्य संपूर्ण विश्व में शांति की भावना तथा मानवीय गुणों का प्रसार करना है। मिशन की केवल यही धारणा रही है कि हम सभी प्रेम एवं मिलवर्तन के भावों से युक्त होकर जीवन जीयें और समूचे संसार में एकत्व का सुंदर रूप स्थापित करें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी की परियोजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

 

 

संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों में भी सदैव ही सम्मिलित रहा है। कोरोना काल की विषम परिस्थिति हो या प्राकृतिक आपदा जैसी विकट स्थिति, मिशन के सभी सेवादार एवं भक्त निःस्वार्थ भाव से दिन रात अपनी सेवाओं को तल्लीनता से निभाते रहे हैं जिसके लिए न केवल देश में अपितु विदेशों में भी वह सराहे एवं सम्मानित किये जा चुके हैं। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह निष्काम सेवाएं निरंतर रूप में जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

स्थानीय मुखी श्री वृक्षा राम जी ने सभी संतों एवं नगरवासियों से इस दिव्य संत समागम में सम्मिलित होने हेतु हृदय से आह्वान किया है