उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प—रामनगर में जागरूकता शिविर में उमड़ी भीड़।

Spread the love

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प—रामनगर में जागरूकता शिविर में उमड़ी भीड़

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 9 दिसंबर 2025।
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय रामनगर के सभागार में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्रीमती अंजू रहीं।

 

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकार मित्र जीवन सत्यवली के संबोधन से हुआ। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह से समाज से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने भ्रष्टाचार से पीड़ित लोगों के लिए शिकायत दर्ज करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 1064 की उपयोगिता भी विस्तार से बताई।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”: धामी सरकार का अभियान बना जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु

 

 

 

 

अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर ने भ्रष्टाचार के साथ-साथ बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को भी बच्चों और देश के भविष्य के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि नशे से निपटने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के ‘विकास भी, विरासत भी’ मंत्र पर आगे बढ़ रहा राज्य

 

 

 

 

अधिवक्ता  देवरानी ने भ्रष्टाचार उन्मूलन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी साझा की, वहीं श्रीमती अमिता लोहनी ने भ्रष्टाचार को समाज का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए इसके खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की अपील की।

 

 

 

 

मुख्य अतिथि सिविल जज श्रीमती अंजू ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दिलाता है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार तभी समाप्त होगा जब समाज, विभाग और शासन सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार पहुँची जनता के द्वार: ‘जन-जन की सरकार’ कैम्पों में उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

 

कार्यक्रम में सिविल कोर्ट रामनगर के सहायक विकास,  मनोज, चौहान, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र जीवन सत्यवली द्वारा किया गया।