Heritage of Mountainous Cultural Tradition: Hurdkiya Ball and Paddy Harvesting with Mountain Tiger Machines.
जरा हटके रामनगर

हमारी संस्कृति हमारी धरोहर, हुड़के की थाप पर पर्वतीय बाघ यंत्रों के साथ धान की रोपाई: परंपरागत सांस्कृतिक आयोजन।

Spread the love

हुड़के की थाप पर पर्वतीय बाघ यंत्रों के साथ धान की रोपाई: परंपरागत सांस्कृतिक आयोजन।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हमारी संस्कृति हमारी धरोहर। हुड़के कि थाप पर कि गयी धान की रोपाई को पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के निवास स्थान द पहाड़ी ऑर्गेनिक फॉर्म ग्राम उमेदपुर, रामनगर में विगत वर्षों के भाति इस वर्ष भी हमारी पर्वतीय सांस्कृतिक परंपरा के तहत हुड़किया बॉल का आयोजन किया गया जिसमें हुड़के की थाप पर पर्वतीय बाघ यंत्रों के साथ धान की रोपाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने लॉन्च किया विभागीय डेटा संग्रहण मोबाइल ऐप, पीएम गतिशक्ति पर दिया जोर

 

 

रणजीत रावत ने कहा कि यह हमारी पुराणिक सांस्कृतिक विधा है पहले सामूहिक खेती हुआ करती थी और खेती में काम करते समय किसानों को ज्यादा थकान ना हो तो उनके साथ एक आदमी हुड़का बजाके गाना गाता था तो उनका मनोरंजन भी होता था और काम भी ज़ल्दी होता था. और आज ये विधा लगभग विलुप्त सी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 370 ग्राम चरस बरामद

 

 

उन्होंने कहा कि हमारी पुरानी पीढ़ी ने हमें यह विधा सौंपी थी तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी अगली पीढ़ी को इसको सौप कर जाएं. उसी के तहत पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुड़किया बॉल का आयोजन किया गया है. इस दौरान मातृशक्ति, क्षेत्रीय ग्रामीण जन, युवा शक्ति सहित सैकड़ों जन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, समयबद्ध कार्यों पर मुख्य सचिव का जोर