उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

“ढेला इंटर कालेज और महाविद्यालय के छात्रों की सुरक्षा के लिए इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा जारी किया गया ज्ञापन”

Spread the love

“ढेला इंटर कालेज और महाविद्यालय के छात्रों की सुरक्षा के लिए इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा जारी किया गया ज्ञापन”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

पटरानी से राजकीय इंटर कालेज ढेला और महाविद्यालय रामनगर पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोशिएशन आइसा ने ढेला रेंजर को ज्ञापन सौंपा।ढेला रेंजर श्री अमित ध्यानी को सौंपे गए इस ज्ञापन में पटरानी क्षेत्र के गांवों से ढेला इंटर कालेज और महाविद्यालय रामनगर पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को वन कर्मियों की पूर्ण सुरक्षा में विद्यालय समय पर लाने और वापस घर तक पहुंचाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की दस वर्षीय बाल कलाकार किरन कोटवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

 

 

ज्ञापन सौंपते हुए आइसा अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि इन बच्चों को कार्बेट के पांच किलोमीटर के घने जंगल से होकर आना पड़ता है।कार्बेट क्षेत्र में बाघ और अन्य जंगली जानवरों का लगातार आतंक बना हुआ है।पूर्व में जन दबाव में बच्चों को लाने ले जाने के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई पर फिर इसको बंद कर दिया गया।अब बच्चे बिना किसी सुरक्षा के आ रहे हैं।रामनगर महाविद्यालय की छात्रा प्रतिनिधि प्राची बंगारी ने कहा यदि वनविभाग ने तत्काल कोई व्यवस्था नहीं की तो आइसा और नौजवान सभा आंदोलन को बाध्य होगा।रेंजर प्रतिनिधि के रूप में वन दरोगा

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

ने ज्ञापन ले प्रतिनिधि मंडल की रेंजर ध्यानी से टेलीफुनिक वार्तां करवा आश्वस्त किया कि कल बृहस्पतिवार से ही छात्र छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध की जायेगी। इस दौरान वन दरोगा भारत सिंह गुंसाई,वन दरोगा पूजा तिवारी, करन सती,सुंदर लटवाल आइसा नगर अध्यक्ष सुमित कुमार,नौजवान सभा की रिंकी बाराकोटि, हिमानी बंगारी, प्राची बंगारी, कोमल , अमन कुमार, मानसी, खुशी बिष्ट, स्वेता विष्ट, आदि मौजूद रहे।