उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का कई अधिकारीयो ने किया निरीक्षण।

Spread the love

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का कई अधिकारीयो ने किया निरीक्षण।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पदाक

 

आज दिनांक 20.01.2024 को महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड / राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान बंशीधर तिवारी तथा अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान / संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड डा० मुकुल कुमार सती द्वारा उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सभी अनुभागों का भ्रमण किया गया तथा विभिन्न अनुभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होनें परिषद के मुख्य भवन की साज-सज्जा व परिसर के सौन्दर्याकरण के निर्देश परिषद के अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एग्री स्टैक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

उन्होनें परिषद् के अधिकारियों की बैठक में परिषद् के सभी रिकार्डों को डिजिटाइज करने, हाईस्कूल-इण्टर के बोर्ड परीक्षा परिणाम को डिजिलॉकर पर भी घोषित करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होनें परिषद में मानव संसाधनों व अन्य भौतिक संसाधनों की आपूर्ति हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु भपरिषद् के अधिकारियो को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि परिषद को देश के अन्य शिक्षा बोर्डों की अच्छी प्रैक्टिसेज का स्थलीय अध्ययन करना चाहिए तथा प्रदेश के अनुकूल होने पर उनको अपनाना भी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

इसके पश्चात महानिदेशक तथा संयुक्त निदेशक महोदय द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेजरा मनगर का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय सुचारू रूप से संचालित था। उनके द्वाराप्र धानाचार्य को विद्यालय की खाली पड़ी भूमि के छात्र हित में उपयोग हेतु प्रस्ताव तैयार करवि भाग को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होनें विद्यालय के किचन गार्डन को और अधिक विकसित करन की आवश्यकता बताई। उन्होले खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर को राजकीय इण्टर कालेज रामनगर तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका विद्यालय, रामनगर द्वारा संसाधनों को परस्पर साझा करने हेतु पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  टंकी में मिला 6 माह पुराना कंकाल, क्षेत्र में सनसनी

 

 

उन्होनें बताया कि राजकीय इण्टर कालेज, रामनगर पीएम श्री विद्यालय के रूप् में चयनित है और शीघ्र ही समस्त आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता विद्यालय में सुनिश्चित की जायेगी।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर के अपर सचिव श्री वी० पी० सिमल्टी, संयुक्त सचिव श्री शिवपूजन सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री श्याम सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य श्री बी०एस० मनराल, परिषद के शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी आदि उपस्थित थे।