उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

शारदीय नवरात्रि पर रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़”

Spread the love

शारदीय नवरात्रि पर रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

नवरात्रि की शुरुआत: गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है, जब मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर देशभर के विभिन्न मंदिरों, विशेषकर शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नैनीताल के रामनगर स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर कुमायूँ पुलिस का बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर सीज

 

 

मंदिर परिसर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, और मंदिर परिसर भजन-कीर्तनों से गूंजायमान हो गया। गर्जिया देवी मंदिर, जो कोसी नदी के बीच एक टीले पर स्थित है, देवी पार्वती का अवतार माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रन फॉर अवेयरनेस” रैली को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

 

 

यहां की मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामनाएं मां के सामने रखते हैं, वे अवश्य पूरी होती हैं। नवरात्रि के इस खास अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पहले दिन ही भक्तों की भारी भीड़ ने इस पवित्र स्थल को और भी दिव्य बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ट्रैफिक सुधार पर सख्त एक्शन: 15 मई तक आढ़त बाजार रजिस्ट्री पूरी, सितंबर तक 100 बसें दौड़ेंगी

 

 

गर्जिया देवी मंदिर के प्रति श्रद्धा और भक्ति का यह दृश्य हर वर्ष नवरात्रि के दौरान देखने को मिलता है, लेकिन इस बार का उत्सव कुछ खास है। भक्तों का यह आस्था का सैलाब मां दुर्गा के प्रति उनकी निष्ठा और विश्वास को दर्शाता है।