उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

रामनगर में भवानी गंज की रामलीला की धूम,शूर्पणखा नासिका भंग और सीता हरण मंचन को देखने उमड़ी भारी भीड़।

Spread the love

रामनगर में भवानी गंज की रामलीला की धूम,शूर्पणखा नासिका भंग और सीता हरण मंचन को देखने उमड़ी भारी भीड़

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रामनगर में भवानी गंज की रामलीला की धूम,शूर्पणखा नासिका भंग और सीता हरण मंचन को देखने उमड़ी भारी भीड़, कलाकारों के शानदार अभिनय पर दर्शको की तालियों से गूँजा रामलीला परिसर रामनगर।नगर में इन दिनों भवानी गंज की रामलीला की धूम मची है। गोल्डन जुबली वर्ष मना रही इस रामलीला में बीती रात शूर्पणखा नासिका भंग, खर दूषण वध और सीता हरण का भव्य मंचन किया गया। मंचन को देखने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। कलाकारों के शानदार अभिनय पर रामलीला मंचन देखने आए लोगों ने खूब तालियाँ बजाई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

भवानी गंज में दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीराम लीला के आठवें दिन शूर्पणखा नासिका भंग, खर दूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण का मंचन हुआ। इस मंचन को देखने के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। रामलीला मंचन की भव्यता और कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सूपनखा,खर दूषण और रावण के पात्र की संवाद अदाकारी पर दर्शकों ने खूब तालियाँ बजाई। शानदार अभिनय शैली पूरा रामलीला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  एग्री स्टैक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

श्री राम की भूमिका में प्रदीप पूनिया, लक्ष्मण की भूमिका मे कृष्ण कुमार शर्मा, सीता की भूमिका में इंद्र लाल, सुपर्णखा की भूमिका में मनोज जोशी और प्रकाश थापा ने अभिनय किया। रावण की भूमिका में सुशील जोशी जबकि घर की भूमिका में बलविंदर सिंह सन्टू और दूषण की भूमिका में अमित अग्रवाल ने दर्शको की जमकर तालियाँ बटोरी। मारिज की भूमिका में किशोर चन्द्रा और जटायु की भूमिका में मन्नू, मेघनाथ की, भूमिका, में, गगन बिष्ट, विभीषण की भूमिका में नवीन बिष्ट और हिरण की भूमिका में प्रकाश राणा अभिनय किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

आठवे दिवस की इस रामलीला मंचन का कॉर्बेट होटल एंड रिसॉर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, हरि मान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पाटनी, भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, कुलदीप सिंह मिंटा, गुरमीत सिंह, नमित अग्रवाल, राम भरोसे भी उपस्थित थे।