रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

 

छात्रसंघ चुनाव को लेकर वायरल वीडियो में दी गई धमकी, रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

रामनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के प्रधानाचार्य को जान से मारने और जिंदा जलाने की धमकी देने के मामले में नैनीताल पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। मामला पूर्व छात्रसंघ चुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, नैनीताल रूट पर रहेगा बड़ा बदलाव

 

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को डिग्री कॉलेज रामनगर में शासन के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाना था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नैनीताल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोगों की मौजूदगी प्रस्तावित थी। अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना था।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेतालघाट का नया भवन बनकर तैयार, हस्तांतरण से पहले एसएसपी ने किया निरीक्षण; बेहतर गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं की सराहना

इसी कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान प्रधानाचार्य के ऊपर तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में रामनगर कोतवाली पुलिस ने मामले में एफआईआर संख्या 319/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 224 और 351(1) में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने नामजद आरोपियों अनस सिद्दीकी (21), कल्पित बिष्ट (26) और सानिब सिद्दीकी (24) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि लोक सेवकों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने, धमकी देने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

karki
inder