काशीपुर में बारिश ने बिगाड़ी दशहरे की रौनक, पुतले भीगे, मेले में सन्नाटा

काशीपुर में बारिश ने बिगाड़ी दशहरे की रौनक, पुतले भीगे, मेले में सन्नाटा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व जहां देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के कई स्थानों पर अचानक हुई भारी बारिश ने तैयारियों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

दोपहर के समय हुई मूसलधार बारिश से रामलीला ग्राउंड में लगे रावण और कुंभकरण के पुतले भीग गए। आयोजकों के मुताबिक पुतले भले भीगे हैं, लेकिन गनीमत है कि अभी भी खड़े हैं और शाम को उनके दहन का प्रयास किया जाएगा।

बारिश से मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। खिलौनों की दुकान लगाने वाले राजेश के अनुसार, पानी और कीचड़ भर जाने से लोग मेले में नहीं आएंगे और उन्हें लगभग 50 से 60 हजार रुपये तक का नुकसान होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

रामलीला कमेटी के आयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि 22 साल पहले भी ऐसी स्थिति आई थी जब पुतलों को खड़ा न कर पाने की वजह से उन्हें लिटाकर दहन करना पड़ा था। इस बार पुतले भीग चुके हैं, लेकिन दहन करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल

मेले में पहुंचे दर्शकों और युवाओं ने भी इस स्थिति पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक युवक तुषार ने मजाकिया अंदाज में कहा, “रावण को गर्मी लग रही थी, भगवान राम ने उसे पानी से भिगो दिया।” वहीं दुकानदार और दर्शकों ने इसे नुकसानदायक बताया।

karki
inder