“चुनाव से पहले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: गदरपुर में भारी मात्रा में असलहे बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार”।

“चुनाव से पहले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: गदरपुर में भारी मात्रा में असलहे बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार”।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

गदरपुर क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भारी मात्रा मे पिस्टल, देशी तमन्चे, बन्दूक कुल 10 असलहे, कारतूस के साथ एक अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त।

एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई ₹2000 नकद ईनाम की घोषणा

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग व उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं अपराध , क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष, थाना गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस तथा एस.ओ.जी. की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 26.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर रतनपुरा बार्डर से लगभग 150 मी0 पीछे संदिग्ध हालत मे खडे व्यक्ति जिसने अपने बाँए कन्धे पर काले रंग का बैग लटकाये तथा दाहिने हाथ मे एक सफेद रंग का कट्टा पकडे को रोककर इसका नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो इसने अपना नाम किशनपाल पुत्र स्व0  खयाली राम वार्ड न0 05 खेडा रूद्रपुर जनपद ऊधम सिह नगर बताया पकड लिया, पकडे गये व्यक्ति की लताशी ली गयी तो इसके पैन्ट की कमर मे घुसी एक पिस्टल फैक्ट्री मेड .32 बोर बरामद हुई तथा इसके हाथ मे पकडे सफेद कट्टे कन्धे पर लटकाये काले रंग के बैग को चैक करने पर इनके अन्दर से कब्जे से 01 पिस्टल फैक्ट्री मेड .32 बोर, 01 पौनिया बन्दूक 12 बोर, 07 तमंचे 315 बोर, 07 कारतूस 315 बोर , 05 कारतूस 12 बोर, 05 कारतूस .32 बोर नाजायज बरामद किये गये

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

 

 

 

बरामद अवैध अस्लाह की बरामदगी के संबन्ध मे सख्ती से पूछताछ करने पर इसके द्वारा बताया कि आने वाले लोक सभा चुनाव मे जब लाइसेन्सी असलहे जमा हो जायेंगे तो वो इन असलाहों को मनमाफिक दामों में ऊधम सिह नगर और उत्तराखण्ड के अन्य जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में बेचने के लिये लाया था जिन्हे यह मध्य प्रदेश के मुरैना से लाना बताया अभियुक्त से भारी मात्रा मे बरामद अस्लहो के संबन्ध मे आर्म एक्ट के अपराध से अवगत कराते हुए दिनांक 26.02.2024 समय 20.50 बजे हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद अस्लहो के आधार पर थाना गदरपुर पर FIR NO 64/2024 U/S 3/25 आर्म एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.किशनपाल पुत्र स्व0 श्री खयाली राम वार्ड न0 05 खेडा रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंह नगर ।
बरामदगी का विवरण
1. 02 पिस्टल फैक्ट्री मेड 32 बोर
2. 05 कारतूस .32 बोर
3. 01 पौनिया बन्दूक 12 बोर
4. 05 कारतूस 12 बोर।
5. 07 तमंचे 315 बोर,
6. 07 मय कारतूस 315 बोर

karki
inder