मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, कालाढूंगी पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।

मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, कालाढूंगी पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 को अनिल कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी पहाड़पुर नगदपुरी बरहैनी, बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर ने थाना कालाढूंगी में तहरीर देकर अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर चोरी होने की सूचना दी। तहरीर के आधार पर थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 66/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

 

 

घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने अथक प्रयास करते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया तथा पतारसी-सुरागरसी के माध्यम से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

 

 

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुलविन्दर सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष को मोटेश्वर महादेव मंदिर मोड़, बाजपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर भी बरामद कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

 

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, कांस्टेबल किशन नाथ, कांस्टेबल अमनदीप सिंह एवं कांस्टेबल मिथुन कुमार।

कालाढूंगी पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

karki
inder