स्कूटी खाई में गिरने से एक युवक की हुई मौत एक घायल।

स्कूटी खाई में गिरने से एक युवक की हुई मौत एक घायल।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप हादसा होगा गया। स्कूटी खाई में गिरने से सवार दो युवकों में से की मौत हो गई। जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे घायल का बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार चल रहा है। बीती देर शाम हुए हादसे के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ ने घायलो को रेस्क्यू किया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

बुधवार देर शाम को श्रीनगर की ओर से दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर देवप्रयाग की ओर जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

 

टीम ने एक घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए 108 सेवा के सहयोग से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल प्रदीप (30) पुत्र गोपाल निवासी ग्राम महड़ की मौत हो गई है। बताया अनूप पुत्र आलम निवासी उमरासू जनपद पौड़ी का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। दोनों श्रीनगर से स्कूटी सर्विस कराकर लौट रहे थे। अनूप के एक पैर में फ्रेक्चर है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

karki
inder