अपराधियों पर पैनी नजर, जनपद में पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

Spread the love

#अपराधियों पर पैनी नजर, जनपद में पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

पौड़ी। जनपद में अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस लगातार सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पूरे जनपद में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

 

 

 

अभियान के तहत पुलिस टीमें बैंक, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों का सत्यापन कर रही हैं। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
इसके अलावा प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील स्थानों और जनपद की सीमाओं पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही है। बिना वैध दस्तावेज वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की भेंट, सड़क परियोजनाओं और क्षेत्रीय विकास पर हुई अहम चर्चा

 

 

 

पौड़ी पुलिस का कहना है कि जनपद में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही

यह भी पढ़ें 👉  खेल नीति, पुरस्कार, प्रोत्साहन और आधुनिक खेल अवसंरचना से सशक्त हो रहा उत्तराखंड