PMGSY के अंतर्गत निर्मित कोंता–ककरोड़–हरिश्ताल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

PMGSY के अंतर्गत निर्मित कोंता–ककरोड़–हरिश्ताल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज ओखलकांडा क्षेत्र में PMGSY के अंतर्गत निर्मित कोंता–ककरोड़–हरिश्ताल मार्ग के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त जांच हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल द्वारा की गई।

 

 

 

 

निरीक्षण समिति में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, PMGSY के अधिशासी अभियंता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में सड़क का विस्तृत स्थलीय परीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में शिकायतों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

क्षेत्रीय जनता द्वारा लंबे समय से सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण की गुणवत्ता, बिटुमिनस कार्य में कमियां, पैराफिट का निर्माण न होना तथा कलवर्ट एवं गदेरों से संबंधित कार्यों में कमियां शामिल थीं।

निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया सड़क निर्माण कार्य में कुछ कमियां पाई गईं। सड़क की गुणवत्ता एवं निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच के लिए निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए सड़क की खुदाई कराकर भी परीक्षण किया गया। समिति द्वारा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को सूचीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *चुनाव में बड़ी घटना की आशंका को नैनीताल पुलिस ने समय रहते किया नाकाम* *बहुचर्चित ITI गैंग के सरगना हार्डकोर अपराधी सहित विभिन्न गैंग के 1 दर्जन सदस्य चुनाव से पूर्व हिरासत में, सकुशल संपन्न हुआ छात्रसंघ चुनाव*

संबंधित ठेकेदार को निरीक्षण में उपस्थित होने हेतु पूर्व में सूचना दी गई थी। कल शाम से सूचना दिए जाने तथा आज भी पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद ठेकेदार निरीक्षण स्थल पर उपस्थित नहीं हुआ।

समिति द्वारा निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी महोदय को प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट एवं तकनीकी परीक्षण के आधार पर यदि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी अथवा लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

विद्यालयों का भी किया निरीक्षण

क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ओखलढूंगा एवं प्राथमिक विद्यालय, रोशिलमल्ला का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रोशिल्मल्ला में कक्षा 10 के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी तथा भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के संबंध में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

 

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को नियमित एवं योजनाबद्ध अध्ययन, समय-प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

karki
inder