उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

SSP मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में क्रिसमस व नववर्ष पर सुगम यातायात की बड़ी तैयारी, रूट स्टीकर व शटल सेवा लागू

Spread the love

SSP मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में क्रिसमस व नववर्ष पर सुगम यातायात की बड़ी तैयारी, रूट स्टीकर व शटल सेवा लागू

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नववर्ष के अवसर पर पर्यटन नगरी नैनीताल सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने यातायात व्यवस्था को सुगम व निर्बाध बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में 17 दिसंबर 2025 को पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर सड़कों पर उतरी नैनीताल पुलिस, मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एसएसपी ने बताया कि जनपद की सीमाओं पर ही वाहनों के लिए अलग–अलग रंगों के रूट स्टीकर लगाए जाएंगे, जिससे वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही गंतव्य तक पहुंच सकें। 22 दिसंबर की रात से यातायात पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी और हल्द्वानी, लालकुआं, भवाली व रामनगर से डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

नैनीताल में पार्किंग फुल होने से पहले शटल सेवा शुरू की जाएगी, जबकि कैंची धाम क्षेत्र में भवाली सेनिटोरियम से शटल सेवा संचालित होगी। प्रमुख बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल, बड़े डायवर्जन फ्लैक्सी बोर्ड और मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र के रक्षकों को नमन, आपातकाल का काला अध्याय नहीं भूलेगा देश: धामी

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इन सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सुरक्षित, सरल और बिना किसी परेशानी के उनके गंतव्य तक पहुंचाना है।
गोष्ठी में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना व यातायात प्रभारी उपस्थित रहे।