उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान जारी

Spread the love

एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान जारी

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

SSP NAINITAL के सख्त निर्देश पर जनपद सघन चैकिंग जारी

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 413 चालकों एवं सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाओगे तो जेल जाओगे

भीमताल पुलिस ने 02 चालकों को नशे शराब में वाहन चलाने व हुङदंग मचाने पर किया गिरफ्तार, 02 कार सीज

 प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक की

आदेश के क्रम में श्री हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निर्देशन जनपद में चलाई जा रही सघन चैकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 413 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 11 वाहन सीज व 26 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई तथा 1,55,500 रुपये का राजस्व जमा किया गया।

तथा सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौत

इसके अतिरिक्त  जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दिनांक 09.10.2024 को एक कार चालक 1- विनय सिंह मेहरा पुत्र खीम सिंह मेहरा निवासी डोलपार भुजियाघाट जिला नैनीताल उम्र-37 वर्ष द्वारा अपने वाहन संख्या UK04G9105 आई 20 कार को नशे शराब में मदहोश होकर लहराते हुये चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा गोरखपुर तिराहे पर रोककर चैक कर मेडिकल परीक्षण कराकर मु0अ0स0 2098/24 अन्तर्गत एमबीएक्ट में गिरफ्तार किया गया तथा कार को सीज किया गया।

2-

चैकिग के दौरान चालक पवन कुमार दुम्का पुत्र स्व0 श्री हीरा वल्लभ निवासी खैरोला पाण्डे भीमताल द्वारा अपने वाहन UK 04 L 0833 पोलो कार नशे शराब में मदहोश होकर लहराते हुये चलाये जाने पर चैकिंग टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तथा चालक का मेडिकल परीक्षण कराकर चालक के विरुद्ध मु0अ0स0 2113/24 अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर कार को सीज आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा
2- हे0का0 हुकुम सिंह
3- हे0का0 दीप कुमार
4- कानि0 जीवन कुमार
5- कानि0 ललित आगरी
6- कानि0 वारिस अली
7- हो0गा0 आशीष पडियार