उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत में सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता अभियान चलाया।

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत में सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता अभियान चलाया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

*”सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत नैनीताल पुलिस ने छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनता एवम वाहन चालकों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरुक, निकली जागरूकता रैली, जागरूकता पम्पलेट किये वितरित*
●●●●●●●●●●●●●●●●●●

*सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार* के निर्देशानुसार इस वर्ष भी *”34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024″ दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी तक* मनाया जा रहा है।

 

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत *श्री हरबंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जागरूकता अभियान* चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में मुख्यमंत्री धामी सख्त, लंबित प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

 

 

 

इसी क्रम में आज दिनांक 16-1-24 को *रामनगर पुलिस* द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह रैली निकाली गई, *जिसमें ARTO श्री संदीप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अरूण सैनी, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री आदेश कुमार* मय इंटरसेप्टर एवम अन्य पुलिस अधि0/कर्म0 मौजूद रहे। रैली कोतवाली रामनगर से रानीखेत रोड, लखनपुर होते हुए भवानीगंज तक निकाली गई। रैली के दौरान *यातायात नियमों के पालन किए जाने संबंधी पैम्पलेट वितरित* किए गए तथा अनाउसमेन्ट किया गया कि बिना हैलमेट, बिना डी. एल तथा नशे में वाहन न चलाएं। लखनपुर चुगी पर टैक्सी, ट्रक, ऑटो चालकों को एकत्र कर ट्रैफिक नियमों के संबंध में अवगत कराया गया।

 

 

 

इस दौरान TSI उमानाथ मिश्र ,यातायात मोबाइल, ASI रमेश बिष्ट, ASI बसन्त बल्लभ, TP जीत सिंह, चालक सचिन शर्मा, मय डायल 112 तथा समस्त चीता मोबाइल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार दौरे पर अमित शाह, सीएम धामी ने तैयारियों की ली हाईलेवल समीक्षा

 

 

 

इसके अतिरिक्त *मल्लीताल थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी, तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश बोरा एवम यातायात निरीक्षक आदेश कुमार द्वारा* पुलिस टीम के साथ तल्लीताल एवम मल्लीताल क्षेत्र में *स्थानीय जनता एवं पर्यटकों* को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

 

*थाना भवाली*
*प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व* में *वरिष्ठ उ0नि0 रोहताश सिंह सागर द्वारा* टैक्सी ड्राइवर तथा वाहन चलाने वाले सभी लोगों को *सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक* किया गया।
दो पहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने व तीन सवारी ना बैठाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कदापि ना करने, नशे में वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर्व को देखते हुए जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।

 

 

 

*प्रभारी पुलिस चौकी खैरना श्री दिलीप कुमार* द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में *स्थानीय जनता को जागरूक करते हुए पैम्पलेट वितरित* किए गए।

 

 

 

*थाना चोरगलिया-*
*श्री भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व* में अभियान के अंतर्गत *SI सुरभि राणा, SI जसपाल राणा* द्वारा *चोरगलिया क्षेत्र एवं राजकीय आदर्श विद्यालय गोलापार में जाकर* छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय निवासियों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। यातायात नियमों का पालन करने तथा रोड क्रॉस करते समय दोनों तरफ सावधानी से देखकर रोड को पार करने, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने को ना देने हेतु जागरूक किया गया।